Mahindra Thar लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्‍द मिल सकता है SUV को अपडेट, लॉन्‍च से पहले शुरू हुई टेस्टिंग

On: June 21, 2025 2:39 PM
Follow Us:
Great news for Mahindra Thar lovers, SUV may get updated soon, testing begins before launch

Mahindra Thar:  महिंद्रा थार (Mahindra Thar) लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कहा जा रहा है कि जल्‍द ही Mahindra Thar अपडेट किया जा सकता है। खबरों की मानें, तो तीन दरवाजों वाली Mahindra Thar जल्द ही एक नए लुक में नजर आएगी। हालांकि, यह अपडेट कब तक होगा। इसके बारे में अभी कुछ भी कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Mahindra Thar नए लुक में आएगी नजर

खबरों की मानें, तो Mahindra Thar एसयूवी को अपडेट के पहले टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान ही एसयूवी को देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि जल्‍द ही इसके अपडेटिड वर्जन को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। खबरों की मानें, तो Mahindra Thar अपडेटिड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया एक्‍सटीरियर और इंटीरियर दिया जा सकता है, जो महिंद्रा की Thar Roxx के जैसा हो सकता है। इसके साथ ही इसमें कई और नए फीचर्स को भी दिए जा सकते हैं, जो अभी तक केवल थार रॉक्‍स में दिए जा रहे हैं।

इंजन में नहीं होगा कोई भी बदलाव

खबरों की माने, तो SUV के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें थार लवर्स को मौजूदा इंजन के ऑप्शन के साथ ट्रांसमिशन के विकल्‍प ही दिए जाएंगे। मौजूदा समय में इस SUV Mahindra Thar में 1.5 लीटर टर्बो डीजल, 2.2 लीटर एम हॉक टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के Options दिए जाते हैं।

Mahindra Thar के अपेडेटिड वर्जन की कितनी होगी कीमत

अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, कंपनी की ओपचारिक घोषणा का ऐलान किया जा रहा है। जल्द ही कंपनी इस प्राइज और लॉन्चिंग का ऐलान कर सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now