Haryana New Rail Line: हरियाणा के इस जिले में जल्द बिछेगी नई रेलवे लाइन, सालों का सपना सरकार ने किया पूरा

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
_A new railway line will soon be laid in this district of Haryana, the government has fulfilled the dream of many years

Haryana New Rail Line: हरियाणा के नूंह जिले के मेवात क्षेत्र में पहली बार यात्री रेल सेवा (Haryana Nuh First Train Service) शुरू होने जा रही है। यह ऐतिहासिक कदम केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया है। जिसके चलते (दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर) रूट पर नई लाइन बिछाई जाएगी और इस प्रोजेक्ट पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसकी आधिकारिक मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से मिल चुकी है।

लंबे समय से लोग कर रहे थे रेल लाइन की मांग

बताया जा रहा है कि इस रेल लाइन की नींव 1971 में रखी गई थी। जिसके बाद से लगातार इस रूट पर रेल लाइन बिछाने की मांग की जा रही है। अब लगभग 5 दशक बाद यह सपना साकार होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए आस-पास के गांवों की जमीन का भी अधिग्रण किया जाएगा। जिससे भूमालिकों को मुवावजा दिया जाएगा।

लोगों ने जताई खुशी

वहीं इस रेल परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने भी इस घोषणा को लेकर प्रसन्नता जताई है और इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम माना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now