Haryana New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सफर आसान हो जाएगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा। इससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
2300 करोड़ रुपये होंगे खर्च
खबरों की मानें, तो हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के बीच एक नया एक्सप्रेसवे बनेगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे को टप्पल में और ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को पलवल में एक जोड़ दिया। इस हाइवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर की होगी। इसके निर्माण पर करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अलीगढ़ से यहां जाना होगा आसान
-आगरा
-मथुरा
-दिल्ली
-एनसीआर
-ग्रेटर नोएडा
-नोएडा
-पलवल
-गुरुग्राम
-हरियाणा जाना आसान बना देगा।
अलीगढ़ के 43 गांवों की ली जाएगी जमीन
-अंडला
-अर्राना
-जरारा
-चौधाना
-तरौरा
-नयावास
-रसूलपुर
-ऐंचना
-उदयगढ़ी
-बमौती
-लक्ष्मणगढ़ी
-मऊ
-बांकनेर
-धर्मपुर
-नगला अस्स
-दमुआका
-खैर
-उसरहपुर रसूलपुर
-नागल कलां
युवाएं नौकरी के बढ़ेंगे अवसर
दरअसल, इस एक्सप्रेसवे के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगा। वहीं नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार-नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

















