Haryana: हरियाणा सरकार ने HAU के छात्रों से बात करने के लिए बनाई कमेटी, ये मंत्री शामिल

On: June 20, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Haryana govt formed a committee to talk to HAU students

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नलवा से विधायक श्री रणधीर पनिहार को शामिल किया गया है। यह कमेटी छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उचित समाधान सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं व छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार हर स्तर पर युवाओं व छात्रों के साथ खड़ी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now