Haryana Monsoon : हरियाणा में आज होगी प्री-मानसून की एंट्री, इन 20 जिलों में अलर्ट जारी

On: June 20, 2025 1:06 PM
Follow Us:

Haryana Monsoon : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को प्री-मानसून प्रवेश कर करेगा। वहीं उसके बाद 23 जून के आसपास मानसून की हरियाणा में एंट्री हो जाएगी। ऐसे में विभाग द्वारा प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिस जवाह लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले एक सप्ताह दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से हरियाणा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

पंचकूला, अंबाला, युमनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, हिसार

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now