Haryana News: अब इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी! नायब सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
Now these people will not get government jobs! Naib Saini government took a big decision

Haryana News:  हरियाणा में पेपर लीक या परीक्षा में छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। यदि कोई अभ्यर्थी पेपर लीक या परीक्षा में छेड़छाड़ का दोषी पाया जाता है, तो उसे भविष्य की परीक्षाओं के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती के संबंध में नए नियम अधिसूचित किए हैं।

पुलिस कांस्टेबल और शिक्षकों की भर्ती भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के जरिए की जाएगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के मामलों में नियम तैयार करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी नई नीति के अनुसार, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सभी भर्तियां एचएसएससी द्वारा सीईटी स्कोर के आधार पर की जाएंगी।Haryana News

शिक्षक पद के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) पास करना जरूरी होगा, लेकिन लिखित परीक्षा की मेरिट सूची तैयार करने में एचटीईटी के अंक प्रासंगिक नहीं होंगे। तृतीय श्रेणी के पदों के लिए सभी विभाग अपनी मांग सीधे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजेंगे, जबकि चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए मांग मानव संसाधन विभाग के निदेशालय को भेजी जाएगी।Haryana News

हालांकि, बोर्ड और निगम अपनी मांगें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को अलग से भेजेंगे। विज्ञापन जारी होने पर आयोग अनारक्षित श्रेणी के मामले में सीईटी में 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित श्रेणी के मामले में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले पात्र उम्मीदवारों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से आवेदन आमंत्रित करेगा।

सीईटी के अंक तीन साल के लिए वैध होंगे। इस अवधि के दौरान, यदि किसी आवेदक की आयु विज्ञापित पद के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से अधिक है, तो उसे लिखित या कौशल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के लोगों को ही मिलेगा। तृतीय श्रेणी के पदों के लिए पुलिस और शिक्षकों को छोड़कर अन्य पदों की तुलना में दस गुना अधिक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। पुलिस भर्ती में एनसीसी के अंक भी जोड़े जाएंगे। एचएसएससी किसी भी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले अपनी वेबसाइट पर उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा।

सभी इच्छुक उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्ति सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा। प्रश्न या उसके उत्तर की प्रामाणिकता तय करने के लिए आयोग राज्य विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की एक समिति बनाएगा.

जिसका विवरण गोपनीय रखा जाएगा। किसी पद के लिए चयनित युवाओं को 90 दिन का समय दिया जाएगा। यदि वे इस अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो ऐसे अभ्यर्थी को समान वेतन स्तर के पद के लिए तब तक चयनित नहीं किया जाएगा, जब तक कि वह दोबारा सीईटी में शामिल होकर अंक प्राप्त नहीं कर लेता।

रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची वाले युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। लिखित परीक्षा की हार्ड कॉपी परिणाम घोषित होने से एक वर्ष तक तथा डिजिटल कॉपी पांच वर्ष तक रिकार्ड में रखी जाएगी।
Haryana News, Haryana News today news, Haryana News Hindi news,

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now