Haryana News: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को तय करने के लिए बैठक की। इसमें पंजाब ने 35 फीसदी अधिक पानी की मांग की।
साथ ही हरियाणा को पहले से तय पानी का हिस्सा मिलता रहेगा। बोर्ड के अनुसार दोनों राज्यों से मिलने वाली मांग पर लगभग सहमति बन गई है। बोर्ड दोनों राज्यों को उनकी मांग के अनुसार पानी देगा।Haryana News
हालांकि पानी की उपलब्धता के आधार पर इसमें कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा को 9700 क्यूसेक पानी देने पर सहमति बन गई है। पिछले सर्किल के मुकाबले इसमें मामूली बढ़ोतरी की गई है। भाखड़ा नहर की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते हरियाणा को फिलहाल कम पानी मिल रहा है।Haryana News
अगले चार-पांच दिन में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद हरियाणा को पूरा पानी मिलने लगेगा। वहीं, पिछले साल धान की रोपाई के लिए पंजाब ने 26 हजार क्यूसेक पानी की मांग की थी, लेकिन इस बार राज्य ने 35 हजार क्यूसेक पानी की मांग की है।

















