Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद से इंग्लैंड जा रहे विमान के क्रैश होने की घटना ने देश ही नहीं विदेशों तक झकझोर दिया है। जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अजीत तोंगड़ ने क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।Ahmedabad Plane Crash

एयर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार कुल 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हुई है। एकमात्र जीवित बचे यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है.। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।Ahmedabad Plane Crash

जीवित बचा यात्री ब्रिटिश नागरिक है, जिसका भारतीय मूल है। दुर्भाग्यवश, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे, जिनकी मौत हो गई है।Ahmedabad Plane Crash

हादसे के बाद पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नैडु दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये की एक्स-ग्रैशिया राशि देने का ऐलान किया है।

मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की: हरियाणाा के रेवाड़ी में अजीत तोंगड़ ने कहा कि मृतकों के परिवार वालों को यह दुख सहन करने की भगवान शक्ति दें। प्रार्थना कर भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने की कामना की गई।Ahmedabad Plane Crash

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now