Haryana CET 2025: हरियाणा CET 2025: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां जाने कब तक करे आवेदन

On: June 13, 2025 9:17 PM
Follow Us:
Haryana CET

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 14 जून 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार पहले निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब अंतिम मौका दिया गया है। इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून 2025 तय की गई है। Haryana CET 2025

 

यह परीक्षा ग्रुप-C श्रेणी की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित की जाती है। HSSC CET पास करने वाले अभ्यर्थी ही राज्य सरकार की विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में निकाली जाने वाली भर्तियों में शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंक आधार बनकर आगे की चयन प्रक्रिया तय होती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हरियाणा एकल पंजीकरण पोर्टल (One Time Registration Portal) के माध्यम से लॉग इन कर अपना विवरण भरना होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराने आवेदकों को दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन यदि किसी उम्मीदवार के विवरण में कोई संशोधन करना है, तो वह भी अंतिम तिथि से पहले किया जा सकता है।

इस बार CET परीक्षा में प्रदेश के लाखों युवा भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता पहले की तुलना में कहीं अधिक कड़ी मानी जा रही है क्योंकि ग्रुप-C की नौकरियों के लिए यह पहली बाध्यता बन चुकी है। शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, कृषि, परिवहन सहित लगभग सभी प्रमुख विभागों की भर्तियों के लिए CET अनिवार्य है।

सरकार की ओर से भी युवाओं को समय पर पंजीकरण करवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी बाद में आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी भ्रामक सूचना से सावधान रहें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now