Haryana CM : हरियाणा के रेवाड़ी में 15 जून को हरियाणा के सीएम नायब सैनी करीब 250 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। आयोजित इस कार्यक्र में मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, राजस्थान अलवर से विधायक बाबा बालक नाथ, बावल और कोसली विधायक भी शामिल होंगें।
रेवाड़ी भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी दिल्ली रोड पर राव तुलाराम स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां वे एक जनभा को संबोध्ति करेंगें।
इन योजनाओ की मिलेगी सोगात
- राव तुलाराम स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक
- धारूहेड़ा के नए बस स्टैंड
- रेवाड़ी में नए बस स्टैंड
- जिला जेल परिसर का शिलान्यास
- भाड़ावास ओवरब्रिज का उद्घाटन
- सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
MLA लक्ष्मण यादव ने कहा कि रैली क्षेत्र के इतिहास में विकास का मील पत्थर साबित होगी। लक्ष्मण यादव ने कहा कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष क्षेत्र की अनेक बड़ी मांगों को भी प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से समारोह के भव्य आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने यह भी बताया की रैली की तैयारी को लेकर वह पिछले करीब एक माह से लगातार ग्रामीण दौरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की रैली को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह बना हुआ है।

















