Berojgari Bhatta Yojana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC जल्द ही लंबे समय से लंबित करीब 10 हजार पदों के परिणाम घोषित कर सकता है। इन परिणामों का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
इन परिणामों में ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग के विशेष याचिकाकर्ता अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब आयोग द्वारा इन सभी लंबित परिणामों को 30 जून तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों के लिए हरी झंडी दे दी है, जबकि राज्य सरकार ने आयोग से 2025 के ग्रुप डी के 7596 पदों के लिए चयन सूची भेजने का अनुरोध किया है।Berojgari Bhatta Yojana
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी भर्ती नहीं निकली है। वहीं, इन पदों के अभ्यर्थी दौड़-भाग कर रहे हैं और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आयोग ने अभी तक प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जो भी पेंडिंग रिजल्ट हैं, उन्हें जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

















