Breaking News: हरियाणा में किसानों के लिए बडी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री फसलों में बीमारियों की पहचान के लिए ड्रोन आधारित पायलट योजना का लागू करने के निर्देश दिए है। Breaking News
मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के बोर्ड और डायरेक्टर्स की 9वीं बैठक हुई।
बता दें कि अब हरियाणा में अब ड्रोन से फसलों में बीमारियों की पहचान होगी। हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। ड्रोन तकनीक से कृषि और आपदा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हितों को लेकर खास निर्देश दिए हैं।Breaking News
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसलों में बीमारियों की पहचान के लिए ड्रोन आधारित पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें। पायलट चरण में आलू, चना, कपास, धान और सब्जियों जैसी फसलों को शामिल किया जाएगा। सीएम ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ प्रशिक्षण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। Breaking News
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग प्राकृतिक खेती, विशेष रूप से जीवामृत के छिड़काव के लिए किया जाए। किसानों को इसके लिए स्पेशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।Breaking News
इस मौके पर बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।Breaking News

















