HomeHaryana NewsToll Tax: हाईवे पर जितनी ज्यादा चलेगी कार, उतना देना होगा टोल...

Toll Tax: हाईवे पर जितनी ज्यादा चलेगी कार, उतना देना होगा टोल टैक्स, पॉलिसी पर बड़ा अपडेट

Toll Tax:  अगर आप भी अपनी कार से लंबे रूट पर सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। लंबे इंतजार के बाद सरकार जल्द ही नई टोल पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। सरकार की नई टोल पॉलिसी से देशभर के एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। सूत्रों ने दावा किया कि नई पॉलिसी के तहत हर टोल प्लाजा पर फास्टैग और कैमरे लगाए जाएंगे। टोल चार्ज का पैसा सीधे कार मालिक के खाते से कटेगा।

सूत्रों ने दावा किया कि नई पॉलिसी लाने के बाद जितने किलोमीटर का सफर किया जाएगा, उतना ही टोल टैक्स देना होगा। नई व्यवस्था में टोल बूथ पर लगे कैमरे हर वाहन की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करेंगे और फास्टैग के जरिए टोल चार्ज कट जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह नई टोल पॉलिसी मौजूदा व्यवस्था से ज्यादा किफायती और सुविधाजनक होगी।Toll Tax

इससे लोगों को टोल प्लाजा पर रोजाना होने वाली परेशानियों और लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। आपने हाईवे पर कितने किलोमीटर की यात्रा की? फास्टैग आधारित किलोमीटर टोल नीति एक नई व्यवस्था है, जिसमें आपने हाईवे पर कितने किलोमीटर की यात्रा की है, उसके आधार पर टोल चार्ज लिया जाएगा।Toll Tax

वर्तमान में, चाहे आप पूरा मार्ग इस्तेमाल करें या नहीं, टोल प्लाजा पर एक निश्चित शुल्क देना होता है। लेकिन नई नीति में, आप केवल उतने किलोमीटर के लिए भुगतान करेंगे, जितने किलोमीटर आपने हाईवे पर यात्रा की है। यह शुल्क आपके फास्टैग खाते से अपने आप कट जाएगा।Toll Tax

यह नीति कैसे काम करेगी?

जीपीएस का उपयोग: इस प्रणाली में जीपीएस (सैटेलाइट नेविगेशन) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह आपकी कार के मार्ग को ट्रैक करेगा और उसी आधार पर टोल चार्ज की गणना की जाएगी। नीति का उद्देश्य टोल प्लाजा को खत्म करना है ताकि आपको लंबे समय तक रुकना न पड़े और यात्रा तेज और आसान हो जाए। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक कार को हर 100 किलोमीटर के लिए लगभग 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

क्या हैं लाभ?

आपको केवल उतनी दूरी के लिए भुगतान करना होगा, जितनी दूरी आपने हाईवे का उपयोग किया है। इसके अलावा समय और ईंधन की बचत होगी और टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। जीपीएस, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) और कैमरों के जरिए टोल अपने आप कट जाएगा।

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments