मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

FD Scheme: FD पर मिलेगा 5.25% रिटर्न! इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव

On: June 10, 2025 5:10 PM
Follow Us:
You will get 5.25% return on FD! This government bank made a big change in interest rates

FD Scheme:  बैंक ऑफ महाराष्ट्र मशहूर सरकारी बैंकों की सूची में शामिल है. यह ग्राहकों को कई तरह की सेवाएं देता है. जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है. FD के ब्याज में बदलाव हुआ है. बैंक ने कुछ अवधि के लिए ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है. नई दरें (Bank FD Rates) नए और मौजूदा दोनों तरह के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए भी प्रभावी हो गई हैं. निवेशक इसका फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, अब रिटर्न पहले से कम है.

सरकारी बैंक अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज दे रहा है. ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि में पैसा लगा सकते हैं. ब्याज दरें हमेशा बदलती रहती हैं. इसलिए निवेश करने से पहले ब्याज दर जरूर जान लें. संशोधन के बाद ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की नियमित FD पर कम से कम 2.75% रिटर्न मिल रहा है. अधिकतम ब्याज दर 6.50% है. इतने दिनों की एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन दो विभागो को दिया बडा तोहफा, कैशलेस हेल्थ स्कीम में हुए शामिल

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपनी तीन अलग-अलग अवधि पर 6.50% ब्याज दे रहा है। इस लिस्ट में 365 दिन, एक साल से ज्यादा से लेकर 2 साल और 2 साल से ज्यादा से लेकर 3 साल की एफडी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7% है। दूसरे नंबर पर 3 साल से ज्यादा- 5 साल तक की एफडी है। इस पर आम नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है। बैंक 5 साल की अवधि पर आम नागरिकों को 6.10% रिटर्न दे रहा है। 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 6.60% रिटर्न दे रहा है। बैंक बाकी सभी अवधि पर 6% से कम ब्याज दे रहा है। 119 दिन की फिक्स डिपॉजिट पर 5.25% ब्याज मिल सकता है। आम नागरिकों को 90 दिन की डिपॉजिट पर 4.45% ब्याज मिल रहा है।FD Scheme

यह भी पढ़ें  Weather Alert in Haryana: पहले ओलावृष्टि अब मंडी में पडी फसल पर बारिश की मार

अवधि के अनुसार ब्याज दर
7 से 30 दिन – 2.75%
31 से 45 दिन – 3%
46 से 90 दिन – 4.45%
91 से 119 दिन – 4.75%
120 से 180 दिन – 5%
181 दिन से 270 दिन – 5.25%
271 दिन से 364 दिन – 5.50%

365 दिन या 1 साल – 6.50%
1 साल से ज़्यादा और 2 साल तक – 6.50%
2 साल से ज़्यादा और 3 साल तक – 6.50%
3 साल से ज़्यादा और 5 साल तक – 6.25%
5 साल से ज़्यादा – 6.10%

यह भी पढ़ें  सुनहरा मौका, ​फ्री में घर बैंठे करें Aadhar Card Update , यहां जाने पूरी प्रकिया

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now