Haryana News: हरियाणा के शहर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! शुरू हुई ये गजब सुविधा

On: June 8, 2026 6:07 PM
Follow Us:
HARYANA NEWS

Haryana News:  हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस सेवा के लॉन्च होने से नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं व नगर परिषदों में कूड़ा कलेक्शन के काम में लगे वाहनों और मैनपावर की सटीक जानकारी लाइव लोकेशन के आधार पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।

हर नागरिक अपने क्षेत्र में चल रहे वाहन की लाइव ट्रैकिंग देख सकेगा। इस कदम से यह भी सुनिश्चित होगा कि हर घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं। फिलहाल 37 नगर पालिकाएं इस पोर्टल पर लाइव हो चुकी हैं।Haryana News

सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी शहर में कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए। सरकार का लक्ष्य शहरों को साफ-सुथरा बनाना है, इसलिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। सीएम ने 15 जून तक सभी निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नालों की सफाई करने के भी निर्देश दिए।Haryana News

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में जो निकाय सबसे अच्छा काम करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही सफाई सुनिश्चित करने वाली एजेंसी ठेकेदार को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए शहरों के मुख्य प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now