Haryana: हरियाणा में सबसे पहले यहां लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बिजली मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा

Haryana: हरियाणा में बिजली के प्रीपेड मीटर लगने जा रहे है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि
प्रकाशित: 9 June 2025, 5:52 PM
Haryana: हरियाणा में सबसे पहले यहां लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बिजली मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा
Prepaid smart meters will be installed here first in Haryana

Haryana: हरियाणा में बिजली के प्रीपेड मीटर लगने जा रहे है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार फोन है जितना चलना है उतने का ही वाउचर लग जाता था। उसी प्रकार अब बिजली के प्रीपेड मीटर पर भी जीतने का चलना है उतना रिचार्ज करवा सकेंगे। सबसे पहले ये मीटर सभी सरकारी कार्यालय और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे।

राहुल गांधी का राजनीतिक रोना: विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये राहुल गांधी का राजनीतिक रोना है, रोने के बहुत तरीके होते हैं वो जब भी ये हारते हैं तो कभी ईवीएम को बोलते हैं, तो कभी चुनाव आयोग को लेकर रोते है। मगर यह हिमाचल जीते तो कुछ नहीं बोलते, कर्नाटक जीते तो यह नाचे-गाए लेकिन कुछ नहीं बोले।

इसके अलावा एक ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि बिजली के प्रीपेड मीटर सबसे पहले सभी सरकारी कार्यालयों और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे।

कांग्रेस तानाशाही है: अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग और ईवीएम तो एक ही है। कांग्रेस पार्टी इस देश से समाप्त व खत्म हो रही है, उसे देखने के बजाए यह दोषारोपण करने में लगे है। अब कांग्रेस की बिहार के चुनाव में हार होने जा रही है और ये अभी से उसकी भूमिका तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी संवैधानिक प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करती। इन्होंने पहले भी तानाशाही से शासन किया क्योंकि कांग्रेस तानाशाही है और तभी यह देश की प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करते।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा किसी RSS की शाखा में जाकर उसे अटैंड करें : विज

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरएसएस को रयूमर्स स्प्रीडिंग सोसायटी बताते हुए नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी कहां है जिस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पवन खेड़ा को सलाह देते हुए कहा कि वह कुछ दिन किसी आरएसएस की शाखा में जाकर उसे अटेंड कर ले और उसे जान ले क्योंकि जिस चीज के बारे में आप जानते ही नहीं उसके बारे में बोल कैसे सकते हैं।

वहीं, पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे खत्म हो गए है जिस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पैसे तो दिए जा रहे है, हर महीने प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल दिए जाते है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now