Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का होगा चक्का जाम, जानें क्या-क्या हैं मांगें?

On: June 8, 2025 6:13 PM
Follow Us:
Haryana Roadways nationwide strike on 9th July 2025

Haryana Roadways : आज यहां सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सर्व कर्मचारी संघ भवन मै राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट की अध्यक्षता मै सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव नरेश कुमार ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट व महासचिव नरेश कुमार ने बताया की आज का मुख्य मुद्दा 9 जुलाई 2025 की राष्ट्र व्यापी हड़ताल रहेगी।

क्या-क्या है मांग ?

  • 1. चार लेबर कोड को रद्द करना है क्योंकि इनके लागू होने से कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जाएगा इनके लागू होने से टर्म अनुसार कर्मचारी भर्ती होंगे नियमित सेवाए नहीं बचेगी,
  • 2. सभी तरह की कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना 3. नियमित होने तक समान काम समान वेतन लागू करना HRKNL की तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करते हुए विभागीय रोल पर रखा जाए व HKRNL को भंग किया जाए,
  • 4. न्यूनतम वेतन रीवाइज करवाना व हरियाणा की कर्मचारियों को अलग से वेतन आयोग का गठन कर उसे लागू करना, NPS / UPS की बजाए पुरानी पेंशन बहाल करना,
  • 5. PFRDA बिल रद्द करना,
  • 6. विभागों मै नए पद सृजित कर अकादमिक मेरिट की आधार पर भर्ती करना,
  • 7. विभागों व सेवाओं का निजीकरण की बजाए विस्तार करना,
  • 8. नई शिक्षा नीति,
  • 9. बिजली बिल 2023,
  • 10. नई परिवहन नीति, आदि नीतियों को वापिस लेना,
  • 11. पुरानी एक्स ग्रेसिया नीति लागू करना आदि कर्मचारियों की मुख्य मुद्दे है

यूनियनस व जाला पदाधिकारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का दिलाया भरोसा 

उन्होंने हड़ताल की तैयारीयों मै सभी जिलों मै जत्थे चलाकर तैयारिया करने व विभागीय यूनियनस की बैठके कर तैयारीयों की व्यापक रुपरेखा बनाई इसके अतिरिक्त पिछली बैठकों की समीक्षा कर ब्लॉक व जिलों का ऑडिट करना, व जिलों की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लागू करवाने का आह्वान किया गया! बैठक मै उपस्थित सभी विभागीय यूनियनस व जाला पदाधिकारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया

बैठक को नरेश शास्त्री, सुरेश नोहरा, संदीप सांगवान, जयबीर चहल सत्यबीर स्वामी, जरनेल सिंह, प्रेम गलोडिया आदि ने भी सम्बोधित किया

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now