Haryana : हरियाणा के युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले, घर बैठे कर सकेंगे कमाई; जानें कैसे

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
Add a heading 11 2

Haryana : हरियाणा सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक खास योजना लेकर आई हैं। CM नायब सैनी की घोषणा के अनुसार युवाओं को होम-स्टे (Home Stay) की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना। इस योजना के तहत युवा अपने घरों के कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर अच्छी कमाई कर सकेंगे।

इस योजना को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गौरव गौतम, राज्य मंत्री, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के युवाओं के लिए लागू थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए विस्तारित किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025 कर दिया गया है।हरयाणा

ट्रेनिंग की मुख्य विशेषताएं:

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने घरों में उपलब्ध अतिरिक्त कमरों का उपयोग होम-स्टे सुविधा के रूप में कर सकेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 6 जून, 2025 तक अपने संबंधित जिला नोडल आई.टी.आई. में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रपत्र और नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट http://www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

गौरव गौतम ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन “आत्मनिर्भर युवा-आत्मनिर्भर हरियाणा” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राज्य के युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें