UP में इस सड़क को Four lane Highway में किया जाएगा तब्दील, 400 करोड़ आएगी लागत

On: June 7, 2025 6:58 PM
Follow Us:
Four lane Highway

Four lane Highway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक रात भरी खबर सामने आई हैं। अब गुरसहायगंज से फतेहगढ़ कन्नौज से फर्रुखाबाद तक का सफर अब आसान होगा।

नदी पर एक नया पुल भी बनेगा

बता दें कि गुरसहायगंज से फतेहगढ़ तक सड़क को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना में लगभग 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे से जुड़ने वाले इस मार्ग पर काली नदी पर एक नया पुल भी बनेगा। इस मार्ग के बनने से दोनों जिलों के लोगों को सुविधा होगी। Four lane Highway

लोक निर्माण विभाग ने गुरुसहायगंज कस्बा से फतेहगढ़ फर्रुखाबाद तक करीब 400 करोड़ की लागत से फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृत कर दिया है। मार्ग के दोनों ओर से 30 मीटर भूमि अधिग्रहीत कर 22 मीटर मार्ग चौड़ा किया जाएगा।

जिले की सीमा में गुरुसहायगंज से काली नदी तक करीब सात किलोमीटर के दायरे से मार्ग गुजरेगा। गुरसहायगंज में इस मार्ग को गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ा जाएगा। Four lane Highway

रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज भी बनेगा

मार्ग पर मलिकपुर कस्बा में करीब 110 करोड़ की लागत से रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं 15 करोड़ की लागत से काली नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मौजूदा समय मार्ग से रोजाना करीब 20 हजार वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग बन जाने से दोनों जनपदों के लोगों को सुहाने सफर का मौका मिलेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र का भी विस्तार होगा। Four lane Highway

बजट जारी होते ही हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जिले में सिर्फ सात किलोमीटर मार्ग चौड़ीकरण होगा। अधिक काम फर्रुखाबाद जनपद में होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now