EPFO Update: EPFO कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इतना मिलेगा ब्याज

On: June 14, 2026 10:09 AM
Follow Us:
EPFO

EPFO Update: सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक ग्राहकों की भविष्य निधि पर सालाना ब्याज जमा कर सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2026 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया।

यह पिछले वित्त वर्ष में दी गई ब्याज दर के बराबर है। स्वीकृत ब्याज दर को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ”वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर देने पर सहमति जताई है और श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में ईपीएफओ को जानकारी दे दी है।EPFO Update

अब वित्त वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत दर के मुताबिक ही सात करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ अंशधारकों के खातों में ब्याज जमा होगा।  फरवरी 2024 में ईपीएफओ ने ब्याज दर को 2022-23 के 8.15 फीसदी से मामूली बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 फीसदी कर दिया था। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक से ज्यादा के निचले स्तर 8.1 फीसदी कर दिया गया था। 2020-21 में 8.5 प्रतिशत।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now