Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून को रेवाड़ी का दौरा करेंगे। इस मौके पर राव तुलाराम स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं जनसभा के साथ सीएम नायब सिंह सैनी रेवाडभ् जिले को विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
सीएम की तैयारियों को डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त रेवाडभ् ने जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आम जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एम्बुलेंस, पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। सफाई और रोड में आने वाले पेड़ों की कटाई के निर्देश दिए गए हैं।Haryana News
रूट प्लानिंग और पार्किंग की व्यवस्था: कार्यक्रम की तैयारियों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। रूट प्लानिंग और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।Haryana News
स्टेडियम में बनेगा हेलीपेड: बता दे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून को रेवाड़ी का दौरा करेंगे। इसी को लेकर स्टेडिय मे हेलीपेड बनाया जाएगा। हेलीपैड पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।Haryana News

















