Haryana : हरियाणा का ये पुराना रोड 30 साल बाद खुलेगा, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

On: June 18, 2026 7:02 PM
Follow Us:
road

Haryana : हरियाणा में गुरुग्राम वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुग्राम में 30 साल पहले बंद किया गया नजफगढ़ रोड फिर से खोला जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि इस रोड को हवाई अड्डा, गोलाबारूद डिपो और CRPF कैंप होने के चलते सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था।

इन लोगों को होगा लाभ

इस रोड के खुलने से बस स्टैंड से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक 8 से 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी यहां तक जाने में रोजाना जाम के कारण 40 मिनट से 1 घंटा लगता है।

इस रोड के बनने से सबसे बड़ी राहत पुराना गुरुग्राम के लगभग 5 लाख लोगों और हरियाणा और दिल्ली से शीतला माता मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी। वहीं CRPF चौक सेक्टर-12 से ये सड़क 4 किलोमीटर की बनेगी। ये पुराना गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ेगी।

जानें द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम शहर का रूट

सेक्टर-12 से शीतला माता मंदिर (दूरी 1 किलोमीटर)
शीतला माता मंदिर से सेक्टर-6 मोड़ (दूरी 1 किलोमीटर)
सेक्टर-6 मोड़ से सेक्टर-5 का चौक (दूरी 1 किलोमीटर)
सेक्टर पांच का चौक से सेक्टर अशोक विहार फेज-3 (दूरी 1 किलोमीटर)
अशोक विहार फेज-3 से अशोक विहार फेज-2 (दूरी 1 किलोमीटर)
अशोक विहार फेज-2 से पालम विहार पेज-3 (1 किलोमीटर)
पालम विहार पेज-3 से पालम विहार पेज-2 (1 किलोमीटर)
पालम विहार पेज-2 से श्रीकृष्ण गोशाला चौराहा (2 किलोमीटर)

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now