New Railway Line: हरियाणा में बिछाई जाएगी 126 KM लंबी रेलवे लाइन, जमीनों के रेट होंगे हाई

On: June 18, 2026 7:10 PM
Follow Us:
RAIL LINE

New Railway Line: हरियाणा वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में नई रेलवे लाइन और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का निर्माण किया जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा। इस नए रेल कॉरिडोर से लोगों की यात्रा सुविधाजनक बनेगी।New Railway Line

यह रेल कॉरिडोर पलवल से मानेसर और सोनीपत तक 126 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना का पहला सेक्शन धुलावट से बादशाह तक होगा, जिसमें 29.5 किमी लंबी इलेक्ट्रिक दोहरी ट्रैक लाइन होगी। इस लाइन से नूंह और गुरुग्राम जिलों को जोड़ने में मदद मिलेगी, जो इन क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।New Railway Line

कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में कई प्रमुख रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जैसे कि सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल। इन स्टेशनों से क्षेत्रीय यातायात में सुधार होगा और अधिक लोग रेलवे सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

 

बता ये मुख मार्ग (Route):पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर, फरुखनगर, सांपला और खरखौदा होते हुए सोनीपत (कुंडली) तक जाएगी।बता दे इस रूट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और KMP एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि यात्री और माल परिवहन दोनों को गति मिल सके।

स्टेशनों की संख्या:इस नए रूट इस 126 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 17 नए अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।New Railway Line

इस परियोजना का कुल बजट लगभग 5700 करोड़ रुपये है, और इसका पूरा होना दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। विशेष रूप से पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को इससे सीधा लाभ होगा, जिससे इन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात के विकल्प मिलेंगे। इस परियोजना से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि इन क्षेत्रों का आर्थिक विकास भी होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now