Haryana News: हरियाणा में बहुत से मामले लंबे समय से पैंडित पडे हुए है। मुख्यमंत्री हरियााणा कार्यालय ने इसे अब गंभीरता से लिया है। आदेश जारी किया है अगले दस दिन के भीतर लंबित फाइलों की समीक्षा की जाए और उनका निपटारा किया जाए।
बोर्ड और निगमों की हजारों की फाइलें लंबित: बता दे कि हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों की हजारों की फाइलें लंबित हैं। कई फाइलें तो कई सालों से लंबित हैं। अब मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्ड, निगमों, उपायुक्तों व मंडलायुक्त को निर्देश दिया है।
वह लंबित फाइलों की समीक्षा करें और अगले दस दिन में निपटारा कर केंद्रीकृत फाइल मूवमेंट और ट्रैकिंग सूचना प्रणाली (सीएफएमएस) में अपडेट करें।Haryana News
सीएफएमएस पोर्टल पर अपडेट के आदेश: हाल ही में मुख्य सचिव कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सीएफएमएस पोर्टल पर कई फाइलें सालों से लंबित श्रेणी में हैं। इनमें से कई फाइलें या तो अब प्रासंगिक नहीं हैं। सबसे बडी बात यह है कि सीएफएमएस पोर्टल पर उनकी अंतिम स्थिति अपडेट नहीं की गई है।Haryana News
अगले दस दिन के भीतर लंबित फाइलों की समीक्षा की जाए और उनका निपटारा किया जाए। उसमें दर्शाए गए डेटा को अंतिम और प्रामाणिक माना जाएगा। ऐसे में सभी विभाग फाइलों की वास्तविक स्थिति सीएफएमएस पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।

















