Weather Update : देशभर में मॉनसून की दस्तक के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने आज 3 जून को कई हिस्सों राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है।
दिल्ली में आज का मौसम :
राजधानी दिल्ली अगले 5 जून तक प्री-मानसून की गतिविधियां रहेंगी। मौसम विभग के अनुसार दिल्ली में 3 और 4 जून के बीच तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर दिल्ली में राहत का दौर जारी रहेगा।
NCR में आज का मौसम :
NCR क्षेत्र के शहरों में मंगलवार (3 जून) को मौसम का मिजाज नरम रह सकता है। इसके साथ ही लोगों की चेतावनी दी गई है कि मंगलवार को बारिश के साथ तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं।
हरियाणा में आज का मौसम:
हरियाणा प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश होने की संभावना है। IMD ने चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद और सिरसा में कम बारिश का अलर्ट जारी है।
पंजाब में आज का मौसम :
पंजाब में 3 जून को कई जिलों में मौसम विभाग के अनुसार आंधी चलने की संभावना है। शिमला समेत कई जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटे तक जा सकती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
राजस्थान में आज का मौसम :
IMD के अनुसार अलवर, बारां, सीकर, बीकानेर, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा और झालावाड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को 30-40 KMPH की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।
UP में आज का मौसम:
UP की राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से (मंगलवार) 3 जून को राहत मिलने की उम्मीद है. IMD के अनुसार, मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। मंगलवार को हवा भी तेज चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3 जून को बारिश होने का अलर्ट है।
















