Haryana Crime: पॉलिसी निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाला 6 साल बाद काबू

On: June 2, 2025 4:52 PM
Follow Us:
पॉलिसी निकलवाने के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली नोर्थ ईस्ट गोकलपुर निवासी जावेद सलमानी के रूप में हुई है

Haryana Crime: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पॉलिसी निकलवाने के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली नोर्थ ईस्ट गोकलपुर निवासी जावेद सलमानी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।

पांच साल पहले का है मामला: पुलिस ने 20 जून 2019 को गांव खटावली निवासी सूबेसिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास जनवरी 2019 में एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि पॉलिसी निकलवाने के लिए उसे एनओसी कटवाने के 18 हजार रुपये जमा कराने होंगे। उसने पैसे जमा कराने से मना कर दिया, तो उसके पास बार-बार कॉल आने लगीं।

 

झांसे में आकर दिए पैसे: उसने कॉल करने वाले के झांसे में आकर 18 हजार रुपये उसके बताए गए खाता नंबरों पर जमा करा दिए। इसके बाद उससे 40 हजार रुपये और जमा कराए गए। वह लगातार फोन करने वाले के झांसे आकर पैसे ट्रांसफर करता रहा। लगभग 8 लाख रुपये जमा कराने के बाद उससे 6.10 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।

मामला दर्ज: पीडित की शिकायत पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी सतीश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी दिल्ली नोर्थ ईस्ट गोकलपुर निवासी जावेद सलमानी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now