मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Viral News: पति विदेश में करता था नौकरी, ससुर के साथ रहती थी बहू, पत्नी अचानक हुई प्रेग्नेंट, फिर जो हुआ ये कांड

On: May 31, 2025 2:12 PM
Follow Us:
haryana

Viral News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गेंहू के खेतों में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक महिला की मौत प्रेम प्रसंग में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है और वह अपने ससुर के साथ घर पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक मृतका 4 महीने की गर्भवती थी।Viral News

यह भी पढ़ें  Weather Alert: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों में लग रहा जाम

जानकारी के मुताबिक मृतका शहनाज बानो की शादी अंतू के जगदीश गांव के रहने वाले मकबूल अहमद से हुई थी। मकबूल अहमद नौकरी करने साऊदी गया हुआ है, यहां पर शहनाज अपने ससुर के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि शहनाज का प्रेम प्रसंग इरफान के साथ चल रहा था। इरफान का ननिहाल अंतू में था। ननिहाल में आने जाने के कारण उसकी जान पहचान शहनाज बानो के साथ हुई थी।

वहीं मृतक शहनाज बानो अपने प्रेमी के साथ 2 अप्रैल को रात अपने घर से फरार हो गई थी। जिसके बाद मृतका के ससुर ने थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। लालगंज थाना के गौतमपुर वार्ड में महिला का शव गेहूं के खेत में मिला था।

यह भी पढ़ें  Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी से 4 माह की गर्भवती थी मृतक महिला
एसपी ने बताया कि मृतक महिला को 4 माह का गर्भ था। वह अपने प्रेमी इरफान के साथ गर्भ का गर्भपात करवाने लालगंज के निजी संजीवनी अस्पताल पहुंची, जहां गर्भपात के दौरान महिला शहनाज बानो को अधिक ब्लीडिंग हुई, जिसके चलते उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस अहमद ने शव को छुपाने के नियत से बाइक से शव ले जाकर रात में गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। प्रेमी ने अपनी करतूत छिपाने के लिए लाश को ही छिपाकर सभी को गुमराह करने के फिराक में थी।Viral News

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways Bharti 2025: हरियाणा के इस जिले में रोडवेज में निकली भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now