Haryana Blackout : हरियाणा में कल होगी मॉक ड्रिल, ब्लैकआऊट, ये रहेगी टाइमिंग 

On: March 21, 2026 11:46 PM
Follow Us:
hayrana blackout

Haryana Blackout : ऑप्रेशन शील्ड के तहत हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अब 31 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआऊट होगा। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए नई तिथि तय की है। ब्लैकआउट 8 बजे से 8-15 तक होगा। इससे पहले 29 मई को को मॉक ड्रिल होनी थी। बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था।

इसमें हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और एमरजैंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।Haryana Blackout

खबरों की माने तो , हवाई हमलों और ड्रोन हमलों का जवाब देने के लिए सायरन बजाए जाएंगे। साथ ही, भारतीय वायु सेना के साथ बनी नियंत्रण कक्ष की संचार हॉटलाइन का भी परीक्षण किया जाएगा। साथ में लोगों से अपील की गई है कि एयर रेड सायरन सुनाई देने पर वे निर्धारित आवश्यक प्रोटोकॉल को फॉलो करें। नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।Haryana Blackout

 

 

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now