Metro News: हरियाणा के इस जिले से जुड़ेगी दिल्ली मेट्रो, ये रहेगा पूरा रूट मैप

On: May 30, 2025 1:41 PM
Follow Us:
Metro News: Delhi Metro will be connected to this district of Haryana, this will be the complete route map

Metro News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सीधे दिल्ली मेट्रो से जुड़ने वाली है। मेट्रो विस्तार के चौथे फेज का यह कार्य 2028 तक पूरा होना है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने जानकारी देते हुए कहा कि रिठाला-नरेला से सोनीपत में मेट्रो का 2.72 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। Sonipat Delhi Metro

इस मेट्रो रुट में सोनीपत क्षेत्र में कुंडली और नाथूपुर में स्टेशन आएंगे। इससे सोनीपत से दिल्ली जाकर काम करने वालों को काफी फायदा मिलने वाला है। बता दें कि हजारों लोग रोजाना सोनीपत से दिल्ली काम करने जाते हैं। Sonipat Delhi Metro

प्रधान सलाहकार ने अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन अधिग्रहण के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस बीच एक बैठक हुई, जिसमें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई। अधिकारियों की कोशिश है कि 2028 तक सोनीपत में मेट्रो आ जाए।

डीएस ढेसी ने रिठाला-नाथूपुर मेट्रो के लिए बाधाएं दूर करने के लिए डीएमआरसी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट में कोई समस्या आए तो उन बाधाओं को समय से दूर किया जाए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now