Haryana: हरियाणा के सीएम ने अचानक रुकवाया काफिला, ग्रामीणों से मिलने पहुंच गए सीएम

On: May 29, 2025 7:32 PM
Follow Us:
haryanna news

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज असंध के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते वक्त गांव फफड़ाना व जलमाना में अचानक अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीणों से मिले।

अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीण उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हाल चाल जाना और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

श्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रूकवा कर फफड़ाना गांव में पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीणों के पास पहुंचे तथा उनका कुशलक्षेम जाना और विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद करनाल आते समय अचानक जलमाना गांव में मुख्य बस अड्डे के आगे काफिला रुकवाया और ग्रामीणों तथा दुकानदारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार मुख्यमंत्री का सादगी और अपनेपन के भाव के साथ उनसे मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now