Haryana News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० वंदना पोपली ने बताया कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि करने से किसानों में खुशी की लहर है।
वंदना पोपली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि किसानों के कल्याण हेतु ठोस निर्णय लेती है।Haryana News
जब विपक्ष केवल ट्विटर और टीवी डिबेट पर ‘किसान प्रेम’ दिखाने में व्यस्त रहता है, तब हमारी सरकार खेतों की मिट्टी से जुड़े फैसले ज़मीन पर उतार रही है। MSP में यह बढ़ोतरी करोड़ों किसानों की मेहनत को सम्मान देने के साथ-साथ उनके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करती है।
जहां एक ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव के समय MSP को ‘राजनीतिक शिगूफा’ बना देते हैं, वहीं भाजपा सरकार ने यह दिखाया है कि किसानों का हित केवल नारों से नहीं, नीयत और नीति से सुरक्षित होता है।
हम विपक्ष के उन नेताओं को आमंत्रित करते हैं जो खुद को किसान हितैषी कहते हैं — आइए, खेतों में आइए, और देखिए कि ‘ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स’ से नहीं बल्कि ‘ग्राउंड लेवल गवर्नेंस’ से देश बदलता है।
यह निर्णय ना केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है, बल्कि उस विपक्ष के मुंह पर भी करारा जवाब है, जो हर सुधार पर आंखें मूंदकर विरोध करता है।

















