Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा कोसली में आरओबी की मरम्मत कार्य जारी है। कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ को जल्दी व गुणवता से पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने कहा कि डेढ़ साल से पुल की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। आरओबी के शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस कार्य को अगले तीन महीने में पूरा किया जाए। कोसली में 950 मीटर लंबे इस पुल की मरम्मत पर 11.5 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।Haryana News
प्रगति रिर्पोट मांगी: उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति रिपोर्ट रोजाना उनके आफिस में भिजवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्वयं इस कार्य पर निगरानी रखें हुए हैं। सितंबर माह में पुल पूरी तरह से तैयार हो जाने की उम्मीद है।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत, योगदीप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां के दुकानदारों ने भी एसडीएम से अनुरोध किया है आरओबी को जल्दी ठीक किया जाए। विधायक अनिल यादव ने भी हाल ही में मौके का मुआयना कर आरओबी को जल्दी शुरू किए जाने पर जोर दिया था।Haryana News

















