Electricity Connection: केवल 5 रूपए में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
Smart Prepaid Meter 1

Electricity Connection: बिजली विभाग ने सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों को बड़ी राहत दी है. अब सिर्फ ₹5 शुल्क में नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. यह निर्णय सरकारी दफ्तरों की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.

शासकीय विभागों के लिए लागू हुआ नियम
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह आदेश शासकीय, अर्धशासकीय, निगम और मंडलों पर लागू होगा. मैदानी अधिकारी इन विभागों से समन्वय बनाकर कनेक्शन दिलवाएंगे. इससे प्रशासनिक कार्यों की गति तेज होगी और विभागों को बिजली संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी.Electricity Connection

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
भोपाल सहित एमपी के सभी शहरों में नया कनेक्शन लेने के लिए निम्न विकल्प उपलब्ध हैं:

बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके
बिजली वितरण केंद्र में जाकर
एमपी ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन किया जा सकता है.

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की अमानवीय कार्रवाई से मचा हंगामा
जहां एक ओर सरकारी दफ्तरों को राहत मिल रही है. वहीं दूसरी ओर एक विकलांग व्यक्ति का बिजली कनेक्शन काटने का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के खिलाफ चांदबड़ बिजली कार्यालय में प्रदर्शन किया.

बीमार और विकलांग मुनीर अहमद के घर की बिजली काटी गई
शुक्ला ने बताया कि नरेला निवासी मुनीर अहमद, जो पैरालिसिस के मरीज हैं और व्हीलचेयर पर रहते हैं, का बिजली कनेक्शन विभाग ने बिना विचार किए काट दिया. बताया गया कि उन्हें अनाप-शनाप बिजली बिल भेजा गया. जिसकी राशि न भर पाने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया और बिजली चोरी का केस भी बना दिया गया.Electricity Connection

कांग्रेस नेताओं का विरोध और नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत सुनने की बजाय उन्हें आरोपी ठहराना शुरू कर दिया. इसके विरोध में कांग्रेस नेता व्हीलचेयर पर पीड़ित को लेकर दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर