HomeHaryana NewsHaryana Congress Meeting: हरियाणा कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा विस्तार, 21 पदाधिकारियों...

Haryana Congress Meeting: हरियाणा कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा विस्तार, 21 पदाधिकारियों की लगी ड्यूटी, देखें लिस्ट

Haryana Congress Meeting: हरियाणा कांग्रेस ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करेगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पंजाब, हिमाचल सहित अन्य राज्यों के 21 वरिष्ठ नेताओं की ऑब्जर्वर कमेटी गठित की है।

ऑब्जर्वर कमेटी में पंजाब के पूर्व मंत्री कुलदीप नागरा, पंजाब के पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंगला, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष लालजी देसाई, हिमाचल के पूर्व विधायक विनोद सुल्तानपुरी, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास सहित 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। इन 21 सदस्यों में एक-एक सदस्यों के साथ हरियाणा के तीन-तीन नेताओं की ड्यूटी लगेगी।

इसके बाद चार सदस्यीय कमेटी प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन करने को लेकर फैसला लेगी। अभी तक हरियाणा में विपक्ष का नेता नहीं चुना जा सका है। इस पर भी ऑब्जर्वर काम करेंगे।

haryana

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments