JE Suspend: हरियाणा के गुरुग्राम में जेई सस्पेंड, जिला उपायुक्त ने दिये आदेश

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:
JE Suspend

JE Suspend: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कार्य में लापरवाही बरतने और बार-बार दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब सेक्टर-15 स्थित गुलमोहर पार्क के संपवेल पर लंबे समय से मोटर पंप बेकार पड़ा था और बार-बार निर्देश देने के बावजूद बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं की गई।

गत दिनों निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मोटर पंप को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की जाए।

लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थानीय निवासियों को बरसात के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। JE Suspend

निगमायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र कुमार को आगामी आदेशों तक निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं। यहां जानकारी मिली थी कि उक्त स्थान पर पिछले एक वर्ष से परेशानी चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे थे।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके द्वारा अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि लापरवाही बिलकुल भी सहन नहीं की जाएगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now