HomeHaryana NewsSuccess Story: स्टेशन पर काम करने वाला कुली बन गया IAS अफसर,...

Success Story: स्टेशन पर काम करने वाला कुली बन गया IAS अफसर, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

Success Story: अगर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी अच्छी काम के लिए किया जाए तो वह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह सच कर दिखाया है एक कुली ने जिसने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए मोबाइल फोन से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। आइए जानते हैं आईएएस श्रीनाथ के बारे में।

जानिए कौन हैं आईएएस श्रीनाथ के
श्रीनाथ के. केरल के मुन्नार के रहने वाले हैं। उन्होंने एर्नाकुलम में एक कुली के तौर पर काम किया था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखते हैं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का फैसला लिया। Success Story

पैसे के लिए की नाइट शिफ्ट
इनकम बढ़ाने के लिए श्रीनाथ ने रात की शिफ्ट्स की जिससे रोजाना उन्हें 400-500 रुपये से ज्यादा मिलने लगे। लेकिन जब वह भी इससे संतुष्ट नहीं हो पाए , तो उनके मन में UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का ख्याल आया. उनके पास कोचिंग या ट्यूशन के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने जो भी साधन उपलब्ध थे, उनका इस्तेमाल करने का फैसला किया और सिविल सर्वेंट बनने का अपना सपना नहीं छोड़ा।

इस तरह मोबाइल से की तैयारी
साल 2016 में सरकार ने मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरु की थी, ऐसे में उन्होंने इसका लाभ उठाने का फैसला लिया। उनके पास जो मोबाइल फोन था और मुफ्त वाईफाई कनेक्शन था, जिसने उन्हें अपना सपना देखने और अपने लक्ष्य को प्राप्त कनरे का हौसला दिया।

पहले पास की KPSC और चौथे अटेम्प्ट में UPSC
श्रीनाथ ने कुली का काम करते हुए स्मार्टफोन के जरिए पढ़ना शुरु किया। मुफ्त वाईफाई की सहायता से श्रीनाथ रेलवे स्टेशन पर काम करते हुए ऑनलाइन लेक्चर सुनते थे। केपीएससी में पास होने के बाद श्रीनाथ ने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली।Success Story

IAS श्रीनाथ आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जोल कुछ असफल प्रयासों के बाद निराश महसूस करते हैं। इनकी सफलता की कहानी बताती है कि कोई भी परेशानी आपकी तरक्की में बाधा नहीं बन सकती। बस कुछ कर गुजरने का साहस होना जरुरी है।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments