Shamli Gorakhpur Express Way: उत्तर प्रदेश में बनेगा 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे, इन जिलों को होगा फायदा

On: May 25, 2025 8:18 AM
Follow Us:
_Haryana

Shamli Gorakhpur Express Way: यूपी को भी एक नया एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है। जो पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। बता दें, यहां हम गोरखपुर से शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बात कर रहे हैं।

लगभग 700 किलोमीटर तक फैला होगा एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जिसमें अब एक्सप्रेस-वे बनना भी लिस्ट में शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नया एक्सप्रेस- वे लगभग 700 किलोमीटर तक फैला होगा, जो पूर्वांचल के गोरखपुर को पश्चिमी यूपी के शामली से जोड़ेगा। जिसका नाम ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे है’ रखा गया है। खास बात ये है कि ये एक्सप्रेस-वे यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसके साथ ही इस राज्य की कनेक्टिविटी और शानदार हो जाएगी।

कब से शुरू होगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण
गोरखपुर से शामली के बीच 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद यूपी दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का नाम है गंगा एक्सप्रेस-वे, जिसका काम जारी है। बता दें कि यह गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जाएगा।

22 जिलों के होकर गुजरेगा एक्सप्रेस- वे
कई अन्य राज्यों की तुलना में यूपी की जनसंख्या काफी अधिक है, ऐसे में यहां बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस- वे के प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है। बता दें, ये एक्सप्रेस- वे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, बस्ती, मेरठ समेत 22 जिलों से होकर गुजरेगा।

एक्सप्रेस-वे पर होगा रनवे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेस- वे पर आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरह एक रनवे भी बनाया जाएगा। जिसका इस्तेमाल इमरजेंसी फ्लाइट्स की लैंडिंग में किया जा सकता है। वहीं एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान सुरक्षा के पैमानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now