Haryana News: रूणिचा एक्सप्रेस के पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की मांग

On: May 24, 2025 12:02 PM
Follow Us:
पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन

Haryana News : रूणिचा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14087/14088) के पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की मांग को लेकर जड़ आर यू सी सी के सदस्य दीपक भारद्वाज और दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा से भेंट की तथा ठहराव की मांंग को लेकर ज्ञापन सोंपा

कोविड से ठहराव बंद: योगेन्द्र चौहान ने बताया कि कोविड-19 महामारी से पूर्व यह गाड़ी 14659/14660 के रूप में परिचालित होती थी और उस समय इसका पटौदी रोड़ स्टेशन पर स्थाई ठहराव था। वर्तमान में गाड़ी संख्या 14087/14088 के रूप में चल रही इस ट्रेन का पटौदी रोड़ पर ठहराव हटा दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।Haryana News

दिया जा चुका है प्रस्ताव: बता दे कि पूर्व में भी इस गाड़ी के ठहराव हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिसे पटौदी रोड़ स्टेशन की आय में कमी का हवाला देकर खारिज कर दिया गया। जबकि हाल ही में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कांवट, सवाई माधोपुर, डाबला जैसे स्टेशनों पर ठहराव की स्वीकृति दी गई है, जिनकी आय पटौदी रोड़ स्टेशन से कम है।

इतने गांवो के लोग परेशान: दीपक भारद्वाज ने बताया कि पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन से लगभग 125 गांवों के निवासी यात्रा करते हैं। ऐसे में इस स्टेशन की उपेक्षा करना और ठहराव न देना यात्रियों के साथ अन्याय है। दीपक भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र से संबंधित रेल सेवाओं और संरचनाओं की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की।Haryana News

 

जड़ आर यू सी सी के सदस्य दीपक भारद्वाज और दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा से भेंट की तथा ठहराव की मांंग को लेकर ज्ञापन सोंपा

उन्होंने जनरल मैनेजर से अनुरोध किया कि ZRUCC की पिछली बैठकों में उठाए गए इन मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि इस पर्वतीय क्षेत्र को भी रेल सुविधाओं से न्याय मिल सके।

मंडावली चांदर हॉल्ट पर RPF पोस्ट की स्थापना, स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़ी मांगें, हिमाचल प्रदेश (कांगड़ा) क्षेत्र से जुड़े रेल मुद्दे आदि पर मंथन किया।

दोनो प्रतिनिधियों ने जनरल मैनेजर से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रूणिचा एक्सप्रेस का पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर जल्द से जल्द अस्थाई ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now