Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन गर्मी, फिर नये पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश

On: May 23, 2025 7:42 PM
Follow Us:
_RAIN

Haryana Weather Update:  कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
23 मई, 2025 :

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल तथा धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 26 मई रात्रि से हवा में बदलाव तथा पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 27 मई से 29 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now