Covid Alert: सावधान! कोरोनो ने दी NCR में दस्तक

On: May 22, 2025 8:05 PM
Follow Us:
हरियाणा के गुरूग्राम में एक ही परिवार में दो केस तथा एके केस फरीदाबाद में मिला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Covid Alert:  करीब तीन साल पहले कोरोना ने खूब कहर मचाया था। जैसे ही कोरोना का नाम सुनते है तो लोगो की रूह कांप उठती है। लेकिन एक बार एनसीआर में कोरोना सक्रमण पहुंच गया है। जैसे स्वास्थ्य विभाग को पता चला तो हडंकप मच गया।

बता दे कि हरियाणा में कोरोना के 3 मरीज मिले हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत टीमें उनके घर पहुंची। तीनों मरीजों को घर में ही आइसोलेशन में रख दिया गया है। इतना आस पडोस को सर्तक रहने की अपील की है।Covid Alert

स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड पर: जब विभाग को पता चला कि इसपरिवार को संक्रमण हुआ, टीम ने घर के दूसरे सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

केस एक: अधिकारियों के मुताबिक गुरुग्राम में महिला और बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें महिला मुंबई घूमकर आई थी, जबकि बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

केस तीन: हरियाणा के फरीदाबाद में 28 साल का युवक सिक्योरिटी गार्ड की बुखार और खांसी से तबीयत बिगड गई। जब उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती करवाया तो पता चला कि वह तो कोरोना संक्रमित है।

डॉक्टरों का कहना है कि इन्हें किस वैरिएंट का कोरोना हुआ है, इसको लेकर सैंपल भेजकर जांच कराई जा रही है।Covid Alert

दो जिले में मिले केस: बता दे कि कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश के डीजी हेल्थ मनीष बंसल ने कहा कि प्रदेश में 2 जिलों में ऐसे मामले आए हैं। ये पुराना ही वैरिएंट हैं, इसको लेकर लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसको लेकर लापरवाही नही बरतें

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now