Haryana News: हरियाणा के करनाल में इस गाय ने रचा इतिहास, 24 घंटे में दिया 87 किलो से ज्यादा दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Haryana News 83

Haryana News: हरियाणा में करनाल जिले में एक किसान की गाय ने इतिहास रच दिया है। गाय ने 24 घंटे में 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर एशिया में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नया रिकॉर्ड बना दिया है।Haryana News

जानकारी के मुताबिक, गाय का नाम ‘सोनी’ है और उसने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल में आयोजित डेयरी मेले में दर्ज की गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली गाय ने 70 किलो 548 ग्राम दूध दिया है।

खबरों की मानें, दो ये दोनों गाय एक ही किसान सुनील मेहला की हैं। ये हॉल्स्टीन फ्रिसियन (HF) नस्ल की हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी डेयरी की गाय ने ही लगातार दूसरी बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फरवरी में लगा था मेला, अब आया है रिजल्ट

खबरों की मानें, तो झिंझाड़ी गांव के सुनील मेहला ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक डेयरी मेला लगा था। यह मेला करनाल के NDRI में  आयोजित हुआ था। इस दौरान उनकी गाय ने 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 2024 में उनकी ही डेयरी की गाय ने 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी दूसरी गाय सोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। NDRI की ओर से से इसका रिजल्ट जारी किया गया है।Haryana News

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें