Delhi Weather: मौसम विभाग ने फिर किया अर्लट? जानिए दिल्ली में कब लोटेगी हीट वेव

On: May 12, 2025 8:18 PM
Follow Us:

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को कुछ दिनों की ठंडक भरी राहत के बाद अब फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बता दे कई दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में ठंडक थी वह अब धीरे-धीरे गायब होती नजर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। गर्म हवाओं और तेज धूप की शुरुआत सोमवार से हो सकती है। लोगों को आने वाले दिनों में सावधान रहना होगा। Delhi Weather

फिर लोटा हीट वेव: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि फिलहाल हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं दी गई है लेकिन तेज धूप लोगों को परेशान जरूर कर सकती है। सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गर्म हवाएं पूरे दिन मौसम को और असहज बना सकती हैं।Delhi Weather

फिर चली तेज हवाएं: दिल्ली में एक बार फिर सोमवार को हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

वायु गुणवत्ता में थोड़ी राहत: दिल्ली की हवा की स्थिति में फिलहाल कुछ सुधार देखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 158 रिकॉर्ड किया गया जबकि शनिवार को यह 189 था। यानी हवा की गुणवत्ता में थोड़ी राहत मिली है। हालांकि ये स्थिति ज्यादा समय तक बनी रहेगी इसकी गारंटी नहीं है क्योंकि गर्मी के साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है।Delhi Weather

दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों जैसे नोएडा गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर फिर से चढ़ सकता है। इसलिए लोगों को अब मौसम और हवा दोनों से सतर्क रहना होगा।Delhi Weather

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now