Govt Job: हरियाणा में इतने पदों पर होगी ग्रुप डी की भर्ती, जानिए किन विभागों में ये पद खाली

On: March 22, 2026 9:24 AM
Follow Us:
HSSC

Govt Job : हरियाणा के युवाओ के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा में ग्रुप डी के रिक्त पदो को भरने के लिए अब सीएम हरियाणा नायब सैनी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। बत दे कि पिछले साल ग्रुप डी के लिए चयन सूची जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों ने ग्रुप III में चयन होने पर ग्रुप D की नौकरी छोड़ दी थी। इसके कारण 4246 पद खाली रह गए थे।

अब सरकार ने इन पदों पर फिर से भर्ती करने का फैसला लिया है। इससे उन युवाओं को अवसर मिलेगा जो लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे। अब हरियाणा के लगभग हर विभाग में ये पद खाली हो गए है।

ग्रुप III की 1281 पोस्ट होंगी वापस: बता दे हरियाण सरकार ने ग्रुप III के 13 अलग-अलग विभागों की 1281 घोषित पदों की भर्तियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन पदों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब इन पदों के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। यह कदम पारदर्शिता और नए सिरे से चयन प्रक्रिया के लिए उठाया गया है।

अब सरकार ने इन पदों पर फिर से भर्ती करने का फैसला लिया है। इससे उन युवाओं को अवसर मिलेगा जो लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे।

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन किसी भी समय ग्रुप III और ग्रुप IV के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET के रजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोल सकता है। अब जो युवा CET पास करेंगे उन्हीं के अंकों के आधार पर नई चयन सूची तैयार होगी। यह सिस्टम भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाएगा।

पुलिस भर्ती भी बनी हुई है अधर में: बता दे हरियाणा में हरियाणा पुलिस में 5600 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती के लिए पिछले साल अगस्त में विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन अब तक यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है यानि उसी समय से अधर में लटकी हुई ळै। अब जब नई CET की तैयारी हो रही है तो युवाओं को डर है कि इस भर्ती में और देरी हो सकती है।

मिली मंजूरी: बता दे कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 4246 खाली पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। अब जल्दी ही सरकार इन पदों का विज्ञापन जारी करेगी और HSSC को चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश देगी। यह निर्णय युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now