Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सरचार्ज माफी योजना 2025 की घोषणा की है। यह योजना अगले छह महीने तक लागू रहेगी। इसमें घरेलू शहरी ग्रामीण और कृषि उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों पर छूट दी जाएगी। सरकार की इस पहल से लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
एकमुश्त भुगतान पर मिलेंगे कई फायदे: बिजली मंत्री अनिल विज ने बताया कि एकमुश्त भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। यदि उपभोक्ता आठ मासिक या चार द्वैमासिक किस्तों में भुगतान करना चाहते हैं तो भी उन्हें 100 प्रतिशत सरचार्ज से छूट दी जाएगी। सबसे अहम बात यह है यह योजना हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी। किसी बीपीएल या डिफाल्टर के लिए नहीं है।
सरकार ने सरकारी भवनों के बकाया बिलों को लेकर भी राहत दी है। अनिल विज ने कहा कि सरकारी निकायों ग्राम पंचायतों और राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों को भी एकमुश्त भुगतान पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी दी जाएगी। यह फैसला सरकारी तंत्र को भी आर्थिक रूप से मजबूत करेगा।
उद्योगों को भी मिली स्पेशल छूट: बता दे कि इस योजना से सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं बल्कि औद्योगिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी है। इन उपभोक्ताओं को मूल राशि के एकमुश्त भुगतान पर 50 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जाएगा। यह छूट व्यापारियों और उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करेगी कि वे अपने बकाया जल्द चुकता करें।
















