Haryana News: नंदू गोशाला धारूहेड़ा की जांच के लिए कमेटी गठित, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

On: March 22, 2026 9:26 AM
Follow Us:
NANDU GOSALA DHARUHERA

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा धारूहेड़ा की गोशाला विवाद बढता ही जा रहा है। धारूहेड़ा के नंदू गौशाला में एक गाय को दानी तावडू में भेजने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा गौ सेवा आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों की एक विशेष जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी।

बता दे कि गोशाला आयोग के उपाध्यक्ष पूरणमल यादव की अगुवाई में प्रमोद बसंल रेवाडी गोशाला आयोग सदस्य, डा राजेंद्र उपनिदेशक पशुपालन विभाग पंचकूला व पशुपालन विभाग रेवाडी के उप निदेशक को शामिल किया गया है। ये कमेटी गोशाला के पूरे रिकोर्ड की जांच करेंगी।

नंदू गोशाला धारूहेड़ा में आई दूधारू गाय, चोरी छीपे से कमेटी ने बेच डाली, जानिए कैसे खुला राज
नंदू गोशाला धारूहेड़ा में आई दूधारू गाय, चोरी छीपे से कमेटी ने बेच डाली, जानिए कैसे खुला राज

बता दे कि 19 अप्रैल को रेवाड़ी नगरपरिषद क्षेत्र से दो गायों को एक निजी एजेंसी द्वारा पकड़कर धारूहेड़ा गौशाला में छोड़ा गया। गायों के मालिक योगेश ने 23 अप्रैल को अपनी गायों की पहचान कर उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया आरंभ की, गाय नही मिली।

पता चला कि वह गाय तावडू भेजी गई थी, जिसे स्थानीय लोगों के भारी विरोध के गाय को वहां से मंगवाकर मालिक को सोप दिया। इस विवाद के बाद गोशाला केमटी ने जिस युवक ने गाय को   तावडू दानी के पास  भेजा था उसे निष्कासित कर दिया गया है। इसी मामले को लेकर भाजपा नेता वीरसिंह व नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने गोशाला आयोग को श्किायत भेजी थी।

जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जिसमें रेवाड़ी पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक, पंचकूला के पशुपालन विभाग के उपनिदेशक और हरियाणा गौ सेवा आयोग रेवाड़ी के सदस्य शामिल किए गए हैं। ये कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट पेश करेगी।
श्रवण कुमार गर्ग, अध्यक्ष गौशाला आयोग पंचकूला

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें