Railway News: हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली ये तीन ट्रेने बंद, यहां जाने क्यों किया ऐसा

On: May 6, 2025 9:35 PM
Follow Us:
रेलवे यात्री सावधान! ये ट्रेने हुई कैसिंल, इनका बदला रूट, यहां पढें ट्रेनों के नाम

Railway News: नारनौल-रेवाड़ी लाइन से काठूवास कंटेनर डिपो की लाइन अलग की जाएगी। इसी के चलते 18 मई तक इस लाइन से गुजरने वाले हरियाणा के रेवाड़ी से तीन ट्रेनों का संचालन पूर्णतया बंद कर दिया गया है।

 

जानिए ट्रेनो के नाम: बता दे कि इन ट्रेनों में भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस, फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर, भिवानी-डेहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इसकी वजह से भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को परेशानी हो रही है।

वर्तमान में कंटेनर डिपो में मालगाड़ियों का आना-जाना नारनौल-रेवाड़ी लाइन से ही होता है। इसके कारण मदार-रोहतक व जयपुर-भिवानी सवारी गाड़ियों को नारनौल स्टेशन से रेवाड़ी पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगते थे। मालगाड़ियों का रेलवे की लाइन से आवागमन होने के कारण इन ट्रेनों को अटेली स्टेशन पर रोक दिया जाता था।

बता दे कि संघ अध्यक्ष गणेश शर्मा ने इसी को लेकर 8 जनवरी 2025 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे और डीआरएम जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नारनौल को सौपा गया था।

ज्ञापन में मदार-रोहतक ट्रेन के नारनौल से रेवाड़ी के बीच के समय मार्जिन को कम करने की मांग की गई थी। यह ट्रेन राजस्थान के मदार स्टेशन से चलकर रोहतक तक जाती है। नारनौल से इस ट्रेन के चलने का समय सुबह 8:45 बजे और रेवाड़ी पहुंचने का समय 10:45 बजे था। नारनौल से रेवाड़ी पहुंचने में यह ट्रेन दो से ढाई घंटे लगाती थी।

जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन का भी यही हाल था। यह ट्रेन भी नारनौल से सुबह 10:18 बजे पर चलकर रेवाड़ी दोपहर 12:20 बजे पहुंचती थी। सफर पर दो से ढाई घंटे खर्च होते थे। काठूवास कंटेनर डिपो की लाइन अलग होने से ट्रेनें समय से चलेंगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now