Haryna crime: चोरी का सामान खरीदना पडा महंगा ?

On: March 22, 2026 9:29 AM
Follow Us:

Haryna crime: रेवाड़ी पुलिस ने गांव लोधाना में दो भाइयों के ट्यूबवेल पर चोरी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गढ़ी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गांव लोधाना निवासी देवेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। गत 25 अप्रैल की रात उसके ट्यूबवेल से मोटर का पाइप व पुराने मकान के 7 जंगले चोरी करके ले गए है। इसके अलावा उसके भाई भीम सिंह के ट्यूबवेल से भी सबमर्सिबल पंप का रस्सा, 8 जंगले, 10 रोशनदान व एक बिजली का मीटर चोरी कर ले गए है।

तीन पहले काबू: बता दे कि पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी गांव लोधाना निवासी प्रिंस, संदीप व इंद्रपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

सामान खरीदने वाला काबू: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था की चोरी किया सामान उन्होंने गांव गढ़ी निवासी प्रवीण को बेच दिया है। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त गांव गढ़ी निवासी प्रवीण को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now