मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा सरकार की बडी पहल, गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में खोलेगी इनक्यूबेशन सेंटर

On: May 2, 2025 9:14 PM
Follow Us:
हरियाणा में आज क्यों नही होगा ब्लैकआउट, यहां पढे अपडेट

Haryana News: हरियाणावासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा में अब अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने योजना शुरू की जा रही है। हरियाणा मे नायब सैनी सरकार ऐसे युवाओं को रियायती दरों पर स्थान प्रदान करेगी। इसके लिए राज्य में इनक्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे। पहले चरण में यह सुविधा गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में शुरू की जाएगी।

इनक्यूबेशन सेंटर की योजना: हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) ने इसके लिए स्थानों की पहचान की है। इनक्यूबेशन सेंटर का ड्राफ्ट जल्द ही सीएम सैनी के सामने रखा जाएगा। उनके अनुमोदन के बाद इन सेंटरों पर काम शुरू होगा। यदि ये परियोजनाएं तीन शहरों में सफल होती हैं तो इसे अन्य औद्योगिक शहरों जैसे पानीपत और सोनीपत में भी लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर के लिए शुरू होगी हैलीकॉप्टर सेवा, एक घंटे में पूरा होगा सफर

वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते हुए सीएम सैनी ने इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना का ऐलान किया था। इन केंद्रों में युवाओं को कई सुविधाएं दी जाएंगी। ये पूरी तरह से एयर कंडीशंड होंगे और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनकी मदद से युवा अपनी स्टार्टअप योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।

इनक्यूबेशन सेंटर में क्या होगी सुूविधाए: इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को व्यक्तिगत स्थान के अलावा साझा स्थान, साझा लैब और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को नहीं मिला मुआवजा, लिस्ट में कई गांव शामिल

बता दे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर को पहले चरण में चुना गया है क्योंकि इन शहरों में अधिकांश मल्टीनेशनल कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं। इसके अलावा ये तीनों राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। युवाओं को इन सेंटरों में सरकारी सहायता भी मिलेगी, जिससे उनका स्टार्टअप सफल हो सके।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now