NH 48 News: कब थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

On: March 22, 2026 9:07 AM
Follow Us:
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

NH 48 News: दिल्ली जयपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए न तो आरटीए विभाग के पास कोई प्लान है और न ही पुलिस विभाग के पास कोई योजना। इसलिए ओवरलोड वाहनों में खुलेआम हाईवे पर दौड रहे हैं।

कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

सबसे अहम बात यह है जब लोग शिकायत करते है तो ओवर लोड वाहन पकड़े जाने पर थोड़ा बहुत जुर्माना भरकर निकलने में कामयाब हो जाते हैं। ओवरलोड वाहन सड़कें ही नहीं तोड़ रहे, बल्कि हादसों का भी सबब बन रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है। आरटीए विभाग की टीम ने पिछले एक साल में 200 के करीब वाहनों के चालान किए, लेकिन इसके बावजूद भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।NH 48 News

कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

पैसे के लालच में चालक ट्रकों, ट्रालों व ट्रैक्टर-ट्रालियों को इतना ओवरलोड करके चला जाता है कि दूसरे वाहन के निकलने की भी जगह नहीं बचती। कई बार इन ट्रालों के सड़क पर ही पलट जाने से पूरा-पूरा दिन रास्ते ही बंद हो जाते हैं। यह ट्राले इतने ऊंचे लदे होते हैं कि यह सड़क से गुजरते समय बिजली की तारों, केबल आदि को भी तोड़ रहे हैं।NH 48 News
—————–
बिना रिफ्लेक्टर के वाहन मुसाफिरों के लिए बन रहे घातक: बिना रिफ्लेक्टर के ओवरलोड वाहन मुसाफिरों के लिए घातक सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे वाहनों पर नकेल कसने की बजाय मात्र दोपहिया वाहन चालकों के चालान कर खानापूर्ति करता है। ओवरलोडिड व बिना रिफ्लेक्टर व स्टिकर धडल्ले से ये वाहन हाईवे पर दौड रहे हैं।
धारूहेड़ा: हाईवे पर दोड रहे ओवरलोड वाहन

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now