Haryana: बैरियावास में अरावली किसान क्लब के कार्यालय का DC Rewari ने किया उद्धाटन

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:
kISANA CLUB

Haryana : डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को गांव बैरियावास में अरावली किसान क्लब का शुभारंभ किया। Dc Rewari अभिषेक मीणा ने कृषि व बागवानी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। डीसी ने सर्व प्रथम पहलगाम (कश्मीर) में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Haryana: बैरियावास में अरावली किसान क्लब के कार्यालय का DC Rewari ने किया उद्धाटन
Haryana: बैरियावास में अरावली किसान क्लब के कार्यालय का DC Rewari ने किया उद्धाटन

क्षेत्रीय निदेशक कृषि अनुसंधान केन्द्र बावल डा. धर्मबीर यादव ने किसानों के संदर्भ में चर्चा की तथा जिले के किसानों हेतु योजनाओं को लागू करवाने के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा द्वारा कृषि यन्त्रों पर दिये जाने वाले अनुदान के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

Haryana: बैरियावास में अरावली किसान क्लब के कार्यालय का DC Rewari ने किया उद्धाटन
Haryana: बैरियावास में अरावली किसान क्लब के कार्यालय का DC Rewari ने किया उद्धाटन

उपायुक्त की ओर से राज्य स्तरीय अवार्ड प्राप्त करने वाले किसान संजय यादव, राजबाला, रितिक यादव व खुशी, डा. अमरजीत, डा. अशोक डहीनवाल व डा. रूप सिंह को भी सम्मानित किया। जिला उद्यान अधिकारी मनदीप यादव द्वारा बागवानी विभाग की मुख्य योजना एमआईडीएच तथा निकट भविष्य में लागू हो रहे जेआईसीए प्रोजेक्ट के बारे में किसानों को जानकारी दी।

किसान रत्न अवार्डी व किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला व एसडीओं डा दीपक यादव सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि व बागवानी विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों की संख्या बढ़ाने तथा क्लब के कार्य शैली को मजबूत करने के लिए ब्लॉक व गांव स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को क्लब से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त हर गांव से पांच किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग दिलवाने का कार्य किया जाए।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर